100 ब्राह्मणों को ब्राह्मण रत्नों से किय जाएगा सम्मानित

जबलपुर दर्पण। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर 20 अप्रैल को मानस भवन में संपूर्ण ब्राह्मण महासभा द्वारा एक विशाल आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संपूर्ण ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष समीर दीक्षित ने बताया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर शहर में विशाल आयोजन होने जा रहे हैं इसी कड़ी में महासभा द्वारा भी विशाल ब्राह्मण एकत्रीकरण एवं समाज के विशिष्ट विप्र जनों को समाज रत्न से सम्मानित किया जाएगा । सम्मान पाने वालों में धार्मिक, सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े विप्र जनों का सम्मान होगा। 20 अप्रैल को मानस भवन में शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक होने जा रहे इस धर्ममय आयोजन में सैकड़ों की संख्या में विप्र बंधु और शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में 100 ब्राह्मणों को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित करने के साथ स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विशाल देवी जागरण भी आयोजित होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक राजेश कपूर एवं नयन कपूर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संपूर्ण ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित समीर दीक्षित ने बताया कि कोरोना काल के चलते विगत सालों में महासभा द्वारा आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस साल भव्यता के साथ भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर भक्ति भाव से ओतप्रोत आयोजन संपन्न किया जा रहा है, जिसमें समस्त शहरवासियों से उपस्थित होने की अपील की गई हे ।



