गांव में जादू टोना फैलाने का आरोप लगाकर रची थी हत्या की साजिश

अमरपुर थाने की पुलिस ने किया अन्धे हत्याकांड का खुलासा।
हत्या के तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक फरार।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। अमरपुर पुलिस को छ: मार्च को सूचना मिली की ग्राम खुददुरपानी के कैलार कोन्हा के जगंल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश गड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद सात मार्च को पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर जांच कार्यवाही करते हुए मृतक की शिनाख्त की गई,जो मृतक ठूनू बैगा पिता स्व , बडरा उर्फ बर्स बैगा उम्र 65 वर्ष निवासी सरईटोला थाना घुघरी जिला मंडला के रूप में पहचान की गई। घटना के बाद थाना समनापुर में मर्ग कायम कर जाँच की जा रही थी।जाँच कार्यवाही के दौरान पाया गया कि मृतक की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर शव को जमीन में गड़ा देना पाया गया, जिसके बाद थाना समनापुर में अप.क्र . 121/21 धारा 302,201 ताहि . कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामला अंधे कत्ल व गंभीर प्रवृत्ति के होने से पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शहपुरा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतासाजी करने हेतु निर्देश दिये गये थे।
- गांव के चार लोगों ने मिलकर रची थी हत्या की साज़िश।
तीन दिनों तक सतत रूप से साक्षियों तथा सरई टोला देवहारा ग्राम में केम्प करके संदिग्धों से पूतछात की गई, जिसके फलस्वरूप आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जो क्रमशः , समरत सिंह उडाली पिता तिहारी सिंह उडाली उम्र 20 वर्ष,राममगत उर्फ भगतसिंह पिता तिहरू सिंह उडाली उम्र 31 वर्ष , कृष्ण कुमार मरकाम पिता रामसिंह मरकाम उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम सरई टोला थाना घुघरी जिला मण्डला को संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पकड़ाये गए तीनों आरोपी व हनमत उडाली चारों लोग मिलकर शराब पी रहे थे ,पीते समय योजना बनाये कि ठूनू बैगा जादू टोना कर गांव में परेशान करता है, इससे पूरा गांव परेशान है।इसके कारण समरत की माँ भी 03 साल पहले खत्म हो गई व पिता जी भी ठीक नहीं हो रहे है , इसे रास्ते से हटाना है ,यह कहकर योजना बनाकर रात्रि करीब 10 बजे घुघरा नाला पुलिया सरईटोला में दूनू बैगा को डंडे से मारकर एवं गला दबाकर हत्या कर दिये तथा लाश को कैलार कोन्हा के जगंल में गड़ा दिये हैं।घटना के बाद मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, अब खबर के लगभग एक सप्ताह बाद ही पुलिस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।



