जबलपुर दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बुंदेलखंड की धरा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभा को किया संबोधित

 प्रत्याशी राहुल लोधी ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में दाखिल किया नामांकन

जबलपुर ब्यूरो। बुंदेलखंड की धरती दमोह मे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,केन्द्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ,कैबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव,डॉ. प्रभुराम चौधरी,श्री भूपेंद्र सिंह,श्री बृजेंद्र सिंह यादव एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया तथा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं जिले के पदाधिकारी एवं गणमान्य साथियों के साथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जिन्होंने अपने खून-पसीने से सींचा,मैं उन नेताओं के चरणों में नमन करता हूँ।कांग्रेस की सरकार 2018 में बनी। उनके पास बहुमत नहीं था,सरकार बैसाखियों पर थी।इस सरकार में जनकल्याण की बात नहीं होती थी,वसूली की बात होती थी।कमलनाथ जी जब मुख्यमंत्री थे,तब विकास के सवाल पर उनका एक ही जवाब होता था, हमारे पास पैसे ही नहीं हैं।मैं आप सभी को कहता हूँ मेरे पास विकास के लिए पैसों की कमी नहीं है। हमारा तो एक ही लक्ष्य है, दमोह और मध्यप्रदेश का विकास। कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन इतने बुज़ुर्ग नेता हैं, लेकिन हमारे राहुल लोधी के लिए वे अपशब्द का प्रयोग करते हैं। कांग्रेस जनता को विकास नहीं दे पाई, कम से कम अच्छे शब्द तो दे देते। कांग्रेस को जब हार दिखती है, तो वे सारी मर्यादाओं को लांघ जाते हैं। जितनी सड़कें भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दमोह और आसपास के क्षेत्रों में दी हैं, उतना कॉंग्रेस कभी नहीं दे पाती। बिजली की व्यवस्था भी हमने की है। तीन साल के अंदर दमोह ज़िले के हर घर में टोंटी लगाकर पीने का पानी , उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता में शामिल हैकांग्रेस ने दमोह के विकास को ठप किया, हमने दमोह में विकास के यज्ञ को पुनः प्रारम्भ किया। न राहत के पैसे, न बीमा के पैसे, न कर्ज़माफी, न 0% ब्याज़ पर कर्ज़, किसानों को तरसा दिया था कांग्रेस ने! दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है, यह केवल हवा-हवाई बात नहीं है! हम सरकारी के साथ ही गैर-सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के नए अवसर कैसे सृजित हों, इस ओर भी कार्य कर रहे हैं। कांग्रेज़ मरणासन्न है। यह पार्टी आपका विकास नहीं कर सकती! जनता का कल्याण और क्षेत्र का विकास केवल भाजपा की सरकार के नेतृत्व में ही संभव है इसलिए आप सभी से निवेदन है कि श्री राहुल लोधी को अपना आशीर्वाद दें।बुंदेलखंड की सालों पुरानी मांग केन- बेतवा लिंक परियोजना से अंचल के सूखे कंठो और मुरझाई फसलों को नया जीवन मिला है जिसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त किया गया, तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के दमोह विधानसभा के प्रत्याशी श्री राहुल लोधी का नामांकन शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88