होली के त्यौहार पर फसल जली, खुशी का त्यौहार बदला दुख में


रमेश बर्मन सिहोरा कुम्ही सतधारा।
होलिका दहन के पहले रामचरण ग्राम पंचायत देवरी और होलिका दहन के दूसरे दिन विनोद बर्मन और प्रशांत पटेल ग्राम पंचायत खभरा गेहूं के खेत में आग लगी तो गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
सिहोरा तहसील मझगवाॅ थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खभरा 29 मार्च को दोपहर 2:00 बजे चुनककरहा नाम के गेहूं के खेत पर अचानक आग जलने लगी । नहर के किनारे वाले रास्ते पर चल रहे राहगीरों ने खभरा के किसानों को तुरंत आग लगने की सूचना दिया। तो गांव के किसानों ने तुरंत राजस्व पटवारी , मझगवाॅ पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दिया। इसी बीच सभी किसानों ने मिलजुल कर स्वयं खेतों की आग बुझाने का प्रयास करने लगे और प्रशांत पटेल के आधा एकड़ खेत और विनोद बर्मन का डेढ़ एकड़ खेत पर लगी आग को काबू कर आग को बुझाने में सफल रहे । इन दोनों खेतों पर आग लग जाने से करीब ₹70 हजार की गेहूं की फसल का नुकसान किसानों द्वारा बताया जा रहा है । अग्नि घटना स्थल पर आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड, हल्का पटवारी रवि पटेल ,सबइंस्पेक्टर मझगवाॅ थाना श्रीचंद मरावी अग्नि घटनास्थल पर पहुंचकर अग्नि घटना का पंचनामा बनाया और मुआवजा कार्यवाही करने के लिए मामले को जांच पर ले लिया।



