जबलपुर दर्पण

मारपीट कर मॉ की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण। थाना  सिहोरा में आज दिनांक 26/5/26 को दशरथ कोल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 07 गढ़िया मोहल्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  पत्नि सुमन बाई कोल के साथ रहता है । हम दो भाई हैं छोटे भाई का नाम करन कोल है  मां गिराना बाई कोल  छोटे भाई करन कोल के साथ रहती है वह अपनी पत्नि के साथ थोडी ही दूरी पर अलग रहता है । आज दिनांक 26/05/26 को रात लगभग 01/30 बजे घर में   था तभी पडोसी राजेश कोल की पत्नि घर आई और हमे उठाकर बताई की करन कोल तुम्हारी अम्मा को मार रहा है वह पत्नि सुमन बाई कोल के साथ जाकर अम्मा के कमरे में देखा छोटा भाई करन कोल अम्मा को स्टेंड फेन की राड (स्टैंड) से मार रहा था जैसे ही हम दोनों को देखा तो करन वहां से पहाडी तरफ भाग गया,  अम्मा को पास से देखा तो अम्मा के सिर, दाहिने हांथ, पीठ में चोटें  थी खून निकल रहा था इतने में छोटे भाई  की पत्नि क्रांति कोल आई तो उसने पूछा की करन अम्मा को क्यों मारपीट कर रहा था क्रांति कोल ने बताई की  पति करन कोल काम करके घर आये तो मेरे पर शक सन्देह करने लगे और इसी बात पर से मेरे साथ गाली गलौज करते हुए झूमा झपटी करने लगे तभी आवाज सुनकर अम्मा बीच बचाव करने आई तो करन कोल उनके साथ भी झूमा झपटी करने लगा तब अम्मा छुटकर अपने कमरे तरफ गई तो पीछे से लोहे के पंखा का स्टैंड हांथ लेकर गुस्से में अम्मा के पीछे मारने के लिये दौडा था । उसने अम्मा को उठाने की कोशिश किया लेकिन अम्मा गिराना बाई कोल बोल नहीं रही थी इसके बाद बहू क्रांति कोल अम्मा के सिर में खून रोकने के लिये कपडा जलाकर घाव में जला हुआ कपडा भरने लगी जब काफी देर तक अम्मा को होश नहीं आया तो   सुबह लगभग 06 बजे वह, उसकी पत्नि सुमन कोल, बहू क्रांति कोल एवं भतीजा शुभम कोल के साथ अम्मा को आटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये जहॉं डाक्टर ने अम्मा गिरानी बाई कोल उम्र 64 वर्ष को चैक कर मृत घोषित कर दिया। अम्मा की मृत्यु  छोटे भाई करन कोल व्दारा फैन स्टैंड के स्टैंड से सिर एवं शरीर के अन्य भागों में पहुंचाई चोटों के कारण हुई है। 
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय  (भा.पु.से.) के निर्देश पर एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.),  एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।   
   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय  (भा.पु.से.) द्वारा आराोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा,  एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.),  के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्को  के नेतृत्व में   टीम गठित कर लगायी गयी।
गटित टीम द्वारा पतासाजी करते हुये ग्राम गौरहा मे दबिश देते हुये आरोपी करन कोल उम्र 30 वर्ष को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका- मॉ की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को तलाश करते हुये चंद घंटो मे अभिरक्षा में लेने में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में उप निरीक्षक नन्हेलाल रजक, उप निरीक्षक विनोद बागरी, आरक्षक संदीप पाण्डे, देवराज, राजेश, आकाश, पुष्पेन्द्र धुर्वे, राजेश शिवनाथ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88