रक्तदान सेवा के समर्पण को मिला सम्मान दीपशिखा जैन बनी चेयरपर्सन

जबलपुर दर्पण । अपराजित रक्तवीर योद्धा ग्रुप के माध्यम से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सैकड़ों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने एवं अनेक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कराने पर दीपशिखा राजीव जैन राज को अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन केंद्रीय (राष्ट्रीय) महिला परिषद द्वारा केंद्रीय रक्तदान चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन, केंद्रीय परिषद, प्रदेश परिषद के परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
समाजसेवा एवं मानवता के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। दीपशिखा जैन ने सदैव रक्तदान के प्रति जनजागरण कर लोगों को जीवनदान देने के इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया है।



