जिले में 21 कोरोना केस मिले

मण्डला। 2 अप्रैल 2021 की शाम 4 बजे से 3 अप्रैल 2021 की शाम 4 बजे तक 21 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार ग्राम स्वामी सीताराम वार्ड मंडला निवासी 28 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष, लालीपुर मंडला निवासी 28 वर्षीय महिला, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मंडला निवासी 28 वर्षीय पुरुष, हनुमान जी वार्ड महाराजपुर निवासी 27 वर्षीय पुरुष, ग्राम इमलीगोहान लिंगामाल निवासी 70 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-4 बम्हनी निवासी 2 वर्षीय बालक, ग्राम राजीव कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय पुरुष, 35-बटालियन ग्राम ग्वारा निवासी 41 वर्षीय पुरुष, ग्राम पदमी निवासी 30 वर्षीय पुरुष, ग्राम सिलपुरा महाराजपुर निवासी 30 वर्षीय पुरुष, बीजाडांडी के ग्राम बेलखेड़ी निवासी 25 वर्षीय पुरुष, ग्राम विजयपुर निवासी 32 वर्षीय पुरुष, बिछिया के ग्राम देवरी निवासी 19 वर्षीय महिला, ग्राम कंहारीकला निवासी 6 वर्षीय बालिका, ग्राम बुड़ला निवासी 60 वर्षीय महिला, ग्राम बम्हनी निवासी 26 वर्षीय महिला, ग्राम बिछिया निवासी 30 वर्षीय महिला, मवई के ग्राम भाड़ा निवासी 60 वर्षीय महिला, घुघरी के ग्राम धनवाही सलवाह निवासी 28 वर्षीय महिला, ग्राम सलवाह बाजार वार्ड निवासी 45 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।



