डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कहीं दिख रहा कोरोना कर्फ्यू का असर,तो कहीं हो रहा नियमों का खुला उल्लंघन

अझवार बटोंधा में कोरोना कर्फ्यू का हो रहा उल्लंघन,नियमों को नहीं मान रहे व्यापारी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कोविड-19 संक्रमण की महामारी से देश के लोग परेशान हैं, संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन प्रशासन द्वारा एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू लगाकर वायरस को रोकने की लगातार कोशिश हो रही है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रहे हैं,कोरोना वायरस से जिले में मौत के मामले भी अब सामने आने लगे हैं, जिससे एक बार फिर संक्रमित लोगों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराना शासन प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है, जिससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा एक और जहां कोविड महामारी से लोगों को बचाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है,वही दुसरी ओर पुलिस चौकी विक्रमपुर अंतर्गत आने वाली पुलिस सहायता केंद्र बटोंधा मैं पदस्थ पुलिसकर्मियों की मनमानी सामने आई है।आरोप है कि चौंकी में पदस्थ पुलिसकर्मी कोरोना गाइडलाइंस के नियमों को ना मनवा कर मनमानी कर रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों में कोरोना कर्फ्यू का काई असर नहीं दिख रहा,सुबह से शाम तक दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोल रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के खतरे बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। जानकारी अनुसार बटोन्धा, अझवार सहित अन्य गांवों में दुकानें खुली रहती है,जबकि जिला प्रशासन के द्वारा जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है, लेकिन नियमों को मानकर कुछ व्यापारियों के द्वारा दुकानें खोली जा रही है, दूकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सहित अन्य नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा,कई दुकानदारों ने अभी तक कोविड टेस्ट भी नहीं कराया है, बावजूद धड़ल्ले से नियमों को धता बताते हुए कुछ दुकानदार मनमानी पूर्वक दुकानें संचालित कर रहे हैं।अब देखना होगा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन दुकानदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88