कूंड़ा गांव में अवैध अतिक्रमण करने के मामले में कलेक्टर ने किया निरीक्षण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में बहू उपयोगी स्थानों पर अवैध अतिक्रमण करने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर गांव में जाकर निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए हैं। गांव में लगातार अतिक्रमण करने के मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।मंगलवार को जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर ने जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी स्थल निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को सभी जरूरी निर्देश देकर निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।



