आदिवासी अचंल के ग्रामो मे नही है कोरोना का असर

जहां एक ओर पूरे देश मे कोरोना महामारी से तबाही मची हुई है तथा करोडो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट मे है लाखो लोगो की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर पन्ना जिलें मे भी अभी तक 4 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है तथा दो दर्जन से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है इसके विपरीत पन्ना जिले जंगली पहाडी क्षेत्र के ग्रामो मे कोरोना का कोई असर नही है तथा एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नही पाया गया है यह एक खुशी की बात है। बुन्देलखंड क्षेत्र के पन्ना जिले मे अनेक जंगली क्षेत्र है जहां पर गरीब आदिवासी अपना भरण पोषण कर रहें है तथा अजीवका चला रहें है उक्त ग्रामो मे कोरोना की कोई दस्तक सुनाई नही दी कल्दा पठार सहित जिले के अनेक जंगली ग्रामो मे आदिवासी लोग निडर हो कर रह रहें है। पन्ना जिले के पवई जनपद अन्तर्गत घुटेही, झूडी मडैयन, जनपुरा, बिरवाही, सोनाई, खिलसारी, कोठी, अधराडी मोहली धरमपुरा, कल्दा, महुआ डोल, गुरूजी इसी तरह पन्ना जनपद के गहदरा, कूडन, बडौर, कैमासन, मडैयन, पाली पलथरा, रहुनिया, गुजार सहित अनेक ग्रामो मे कोरोना केश की जानकारी प्राप्त नही हुई है। इसी प्रकार अनेक ग्राम है जहां पर कोरोना का कोई असर नही है तथा वह पूर्ण रूप से कोरोना बीमारी से मुक्त है महुआ आचार, तेन्दु फल का संग्रहण कर रहें हैं



