एन एच नेशनल हाईवे पर रात्रि में चली गोली,एक युवक की हुई मौत दो थानों की लगी टीम जाँच में


जबलपुर सिहोरा दर्पण। जबलपुर कटनी एन एच नेशनल हाईवे रोड़ पर बने टोल टैक्स के पास मंगलवार की रात्रि 1 बजे के दौरान मोनू चौहान और अर्जुन चकव्रर्ती के बीच में कहा सुनी होने को लेकर बात विवाद हुआ और कुछ ही देर के बाद मोनू चौहान को मौत के घाट उतार दिया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कंकाली मोहल्ला वार्ड क्रमांक 03 निवासी मोनू चौहान पिता मटरू चौहान उम्र 18 वर्षीय आबकारी विभाग में कार्य कर्ता था । टोल टैक्स में रात्रि आबकारी विभाग की निगरानी में गाड़ियों की आवागमन को लेकर देख रेख में निगरानी कर रहा था । जिसके आवागमन बाधित के दौरान शराब पीने और ले जाने की बात को लेकर विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया और विवाद की बात पर मोनू चौहान को गोली मार दी गई जिससे मोनू चौहान की घटना के दौरान मौत हो गई ।

इस घटना के दौरान गोली मारकर आरोपी युवक फरार हो गया । वहीँ पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर आरोपी के पिता को सन्देह के दौरान पूछताछ के लिए रात्रि में थाने लाया गया ।
सिहोरा शिविल अस्पताल में मृतक के शव को मर्चुरी में रात्रि में ला कर रखा गया । जिसका पोस्टमार्टम सुबह 9 बजे करवाकर मृत शरीर को परिवार वालों को समर्पित किया गया ।
आरोपी रहता था ज्वालामुखी सिहोरा के किराये के मकान में – मोनू चौहान को गोली मारने वाले युवक को लोगों ने मर्चुरी पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि आरोपी रहने वाला ग्राम गौरहा का निवासी हैं जो कई माह से किराये पर सिहोरा में रह रहा था । मृतक की जीवित व मृत अवस्था की फोटो मर्चुरी में उपस्थित भीड़ वार्ड वासियों की ।



