सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व पर जनपद पंचायत मझौली में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल मझौली के द्वारा पश्चिम बंगाल में हो रही घटनाओं के विरोध मैं कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार एवं हिंसा हो रही है जिसमें कई कार्यकर्ताओं की चुनाव के उपरांत हत्या भी कर दी गई है जिससे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव मानव समाज के लिए तथा राष्ट्र सेवा के कार्यों में ही सर्वोपरि है हमारे कार्यकर्ता अपनी चिंता किए बिना राष्ट्र सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के टी एम सी के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव के उपरांत पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या एवं जानलेवा हमला हुए।
भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण मंडल मझौली कड़े शब्दों में निंदा का विरोध करते हुए ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाये गए इसी के चलते तहसीलदार महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।



