खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

दिन में कलेक्टर तो रात में एसपी का हुआ तबादला

 दमोह। विधानसभा उपचुनाव में तमाम प्रकार सियासी घटना क्रम के बाद भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद से ही जिले में बड़ा परिवर्तन होने के कयास लगाए जा रहे थे। इसी सब के बाद शुक्रवार का दिन तबादलों और कार्यवाही के नाम रहा। जिसमे एक ओर जिला कलेक्टर तरुण राठी का दमोह से तबादला कर उन्हें उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पदस्थ किया गया, जबकि जबलपुर अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को दमोह कलेक्टर के रूप में स्थानांतरित किया गया। परन्तु कुछ ही घंटो बाद उक्त आदेश में संशोधन कर दिया गया। जिसमें नये आदेश के अनुसार जबलपुर अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को यथावत किया गया। वही कलेक्टर तरुण राठी की जगह नगर पालिक निगम इंदौर पदस्थ अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह कलेक्टर के रूप में आदेश कर उन्हें तैनात किए जाने का आदेश जारी किया गया। इस दौरान जिले भर में कलेक्टर का तबादला सुर्खियों में रहा। देर शाम तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पूर्व वित्त मंत्री एवं अन्य पर की गई कार्यवाही भी खूब सुर्खियां बटोरती हुई नजर आई। शुक्रवार की रात जैसी ही आरंभ हुई कि एक और आदेश जारी कर दिया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक दमोह हेमन्त सिंह चौहान का तबादला करते हुए उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ कर दिया गया। उनकी जगह दमोह जिले की कमान संभालने सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा रतलाम से डीआर तेनिवार को दमोह पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एक के बाद एक दिन भर चले उक्त घटना क्रमो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म लगा एवं लोग कयास लगाते रहे कि भाजपा की उपचुनाव में 17 हजार से अधिक मतों से हुई करारी शिकस्त के चलते यह कार्यवाही हुई है और पहले से ही इस तरह की कार्यवाही होने के कयास लगाए जा रहे थे जो हकीकत में तब्दील होते नजर आए। उल्लेखनीय हो कि जिले में कोविड 19 के बीच सम्पन्न हुए चुनाव में भाजपा की करारी हार के साथ संक्रमण बढ़ने के बाद शासन प्रशासन की जमकर आलोचनाओ का दौर भी सोशल मीडिया पर खूब चला था। वही चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिले के अधिकारी कोरोना नियंत्रण जुट गए थे, इसी बीच अब जिले के दो अधिकारियों की विदाई से उक्त व्यवस्थाओ को लेकर कुछ समय तक प्रशासनिक अमले को दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88