फेसबुक पर विवादित पोस्ट को लेकर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण जिला के अध्यक्ष राजमणि बघेल की छवि को कुछ लोगों द्वारा धूमिल करने का प्रयास किया गया जिसमें सिहोरा निवासी अभिषेक पांडे और गोसलपुर निवासी करुणाकर पांडे द्वारा फेसबुक पर बिना किसी सबूत के आधार पर पोस्ट की गई जिसे लेकर युवा मोर्चा के जबलपुर ग्रामीण में कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला युवा मोर्चा जिला ग्रामीण मंत्री रोहित साहू ने कहा इस प्रकार से किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का गलत उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल की छवि गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।
जबलपुर ग्रामीण के सभी थानों में एक साथ थाना प्रभारियों को ज्ञापन दिया गया मझौली थाने में भी ज्ञापन दिया गया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं कार्यवाही की मांग की गई ज्ञापन देते समय युवा मोर्चा के जिला मंत्री रोहित साहू , जिला मंत्री अभिषेक दहिया, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , अधिवक्ता अंचल साहू, नगर अध्यक्ष सोमू साहू , युवा नेता कपिल झारिया के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।



