नगर परिषद मझौली में स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण सम्मान समारोह आयोजित

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। नगर परिषद मझौली, जबलपुर, मध्य प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत माननीय मंत्री महोदय द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण के अंतर्गत भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों में से समिति द्वारा चयनित प्रतिभागियों को निकाय मझौली द्वारा सिम्बल ऑफ क्लीननेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, नगर उपाध्यक्ष, तहसीलदार महोदय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी जन ,स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षक, सहयोगी संस्था रॉस इंडिया, नगर परिषद स्टाफ, तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।



