जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मझौली में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन दुकान सील

नगर परिषद मझौली में करोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर नगर की तीन कपड़ा दुकानों को सील किया गया जो कि जबलपुर कलेक्टर की गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर मझौली नायब तहसीलदार रूबी खान एवं नगर परिषद सीएमओ मौसम पालेवाल और थाना प्रभारी नारद राम सिन्हा ओर समस्त स्टाफ के साथ आज नगर मझौली का भ्रमण किया गया और कुछ कपड़ा व्यवसाय अपनी कपड़ा की दुकान चला रहे थे इन तीनों दूकानों पर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें ओ कायनात गारमेंट्स सना जनरल कलेक्शन इंद्राणा रोड जैन बैग हाउस सिहोरा रोड जैन मार्केट आदी दुकानों को कॅरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीनों दुकानों को सील किया गया।



