डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नल जल योजना के बाद भी गांव में पानी के लिए तरसते हैं ग्रामीण

जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव में वैसे तो कोंहका नल जल योजना से पिछले कई वर्षों से नल जल योजना का संचालन किया जा रहा है, शासन प्रशासन द्वारा शासकीय रिकॉर्ड में लाखों, करोड़ों रुपए नल जल योजना में खर्च भी किए जा रहे हैं, बावजूद ग्रामीणों को पेयजल समस्या से आए दिन जूझना पड़ रहा है। जिससे गांव में लगी एकमात्र सार्वजनिक नल में लोगों की भीड़ लग जाती है, जहां दर्जनों बर्तनों रखकर स्थानीय ग्रामीण महिलाएं अपनी अपनी पारी का इंतजार कर कड़ी मशक्कत के बाद पानी भर पा रहे हैं। गांव में लंबे समय से बनी समस्या का समाधान पंचायत द्वारा भी नहीं किया जा रहा है,जिससे गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती, जिससे सार्वजनिक नल में लोगों की भीड़ दिन-रात लगी नजर आती है।

– समिति करने लगा गांव में पानी की सप्लाई तो पाइप को कर दिया छतिग्रस्त।

बताया गया कि बुड़रूखी गांव में नियमित पानी की सप्लाई ना होने से स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। आरोप है कि नल जल योजना के तहत गांव में पिछले कई वर्षों से एक ग्रामीण के द्वारा गांव में पानी की सप्लाई कर रहा था, स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कथित ग्रामीण द्वारा गांव में नियमित पानी की सप्लाई ना करना,नल कनेक्शन से कम मात्रा में पानी की सप्लाई करना सहित पानी की बिल वसूली में मनमानी करने सहित अन्य के आरोप लगने के बाद गांव में सार्वजनिक रूप से समिति गठित कर नल कनेक्शन से पानी सप्लाई करने की जिम्मेदारी समिति को दे दी गई, अब समिति के द्वारा पानी की सप्लाई सही ढंग से कर रही थी।

– कई घंटों तक सड़कों में बेहता रहा पीने का पानी।

कल बुधवार को टंकी के पास लगे मुख्य सप्लाई पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे घंटो तक पीने का पानी सड़कों पर बहता नजर आया, अब गांव में पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और सार्वजनिक नल में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई है।मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच संजय धुर्वे ने पाइप क्षतिग्रस्त कर देना की जानकारी हंड्रेड वाहन को भी दी गई, लेकिन पुलिस ने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया कि आप थाने में पहुंचकर आवेदन दें, इसके बाद कार्यवाही की जाएगी। पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से कई घंटों तक बेशकीमती पानी लोगों को ना मिलकर सड़कों पर बहती नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88