जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अधिकारियों/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने पाटन थाने पहुँचे जबलपुर एसपी

पाटन थाना के अधिकारियों/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा का पाटन थाने पहुंच कर,उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा कर उनके एवं उनके परिवार के स्वास्थ के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की एवं सभी से मिलकर कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझे निःसंकोच बतायें क्षेत्रों में बनाये गये कन्टेनमेंट जोन का भ्रमण करते हुये बनाये गये माईक्रो कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले निवासियों से घरों में ही रहने, मास्क पहनने, एवं सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया एवं कोविड पाॅजिटीव लोगों से चर्चा करते हुये उनका स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना एवं चैकिंग प्वाईटों पर रूक कर गुजर रहे लोगों से आने जाने का कारण पूछा वैश्विक महामारी कोविड-19 की गाईड-लाईन का फ्रंटलाईन मे रहकर कडाई से पालन कराने हेतु कर्तव्य का निर्वहन कर रहे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का मनोबल बढाने हेतु आज दिनाॅक 19-5-2021 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) थाना पाटन पहुंचे थे ये लडाई लंबी है ड्यूटी के दौरान एन-95 मास्क, फेस शील्ड, अनिवार्य रूप से लगायें, सामाजिक दूरी बनाकर रखे, हर आधा-एक घंटे में सैनेटाईजर का उपयोग करें एवं साबुन से हाथ धोयें, गर्म पानी का गरारा करें एवं गर्म पानी पियें तथा भाप लें, जब भी घर जायें, पहने हुये कपड़ों को बाहर ही उतार दें, एवं साबुन पानी मे भिगो दें तथा साबुन पानी से नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करें, इसी प्रकार जब भी थाने आते हैं तो साबुन पानी से हाथ धोने के बाद ही थाने मे प्रवेश करें, तथा जो भी फरियादी आते हैं, मास्क लगाया हुआ हो सुनिश्चित करें तथा उनके भी हाथ साबुन पानी से धुलवायें गाईड-लाईन से अवगत कराते हुये बताया कि यह माईक्रो कन्टेनमेंट जोन आपकी भलाई के लिये बनाया गया है ताकि कोरोना वायरस का संक्रमंण और न फैंले, तथा सभी से घरों में ही रहने, मास्क पहनने, एवं सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने हेतु अनुरोध किया। आपने सभी से आग्रह किया कि जब भी पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग की टीम सर्वे के लिये आती है, सहयोग करें, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके। आपने सभी को बताया कि जितना सख्ती से पालन करेंगे, उतना ही जल्दी कन्टेनमेंट जोन की बंदिशों से मुक्ति मिलेगी भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री देवी सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि चैहान, थाना प्रभारी पाटन श्री आसिफ इकबाल, मौजूद रहे।



