नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नरसिंहपुर जिलेवासियों का आधार कार्ड से होगा फ्री इलाज

नरसिंहपुर/करेली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए पूर्व राज्य मंत्री व नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल लगातार कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस बीच नरसिंहपुर विधायक ने जबलपुर वेदी नगर में स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में नरसिंहपुर गोटेगांव करेली गाडरवारा क्षेत्र के भर्ती मरीजों के लिए एक वेंटिलेटर प्रदान किया हैं ।
स्वास्थ्य सुविधाओं की झड़ी-विधायक जालमसिंह पटेल नरसिंहपुर जिले वासियों की क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने में जी-जान से जुट गए हैं । इस काम में जालमसिंह पटैल के पुत्र युवा नेता मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल भी पीछे नहीं हैं वह भी जिले के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
फ्री करूंगा इलाज: डॉ अमित खरे-जबलपुर बेदी नगर में स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ अमित खरे ने नरसिंहपुर जिले की मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नरसिंहपुर जिले वासियों का फ्री इलाज किया जाएगा उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड हो या ना हो केवल आधार कार्ड को देखकर ही मरीजों का फ्री इलाज किया जाएगा हम नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल एवं पुत्र युवा नेता मणिनागेंद्र सिंह मोनू पटेल को हृदय से धन्यवाद प्रदान करते हैं जिन्होंने स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल जबलपुर को एक वेंटिलेटर प्रदान किया।
विधायक ने मरीजों का जाना हाल-चाल-नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल जिले वासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर नजर आ रहे हैं दिन रात एक कर जनता की सेवा में लगे हुए हैं बुधवार को स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में भर्ती नरसिंहपुर जिले के मरीजों को देखने अस्पताल पहुंचे एवं वहां पर मरीजों का हालचाल जाना साथ ही एक वेंटिलेटर नरसिंहपुर जिले के मरीजों के लिए अस्पताल को प्रदान किया। एवं कहा की क्षेत्र वासियों की सेवा के लिए हर संभव प्रयासरत हूं और रहूंगा मेरा हर क्षेत्रवासी मेरे परिवार का सदस्य है। मैं ऐसे परिवार के साथ हमेशा खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88