नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज
नरसिंहपुर पंचायतों में छाया जल संकट

नरसिंहपुर। विकासखंण्ड चावरपाठा के अंतर्गत कौड़िया के जवाहर चौक और सूकरी पंचायत के इमलिया गांव मे इन दिनों ग्रामीण दोहरे संकट से घिरे हुए हैं। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण का संकट खड़ा है तो वहीं गर्मी बढऩे के साथ ही पेयजल संकट भी विकराल है। इस समस्या के गंभीर होने की वजह कौंड़िया में लोग प्रशासनिक व्यवस्था को दोशी ठहरा रहे हैं, इमलिया गांव में पंचायत स्तर पर बरती जा रही लापरवाही सामने आई है। जवाहर चौक में विगत 6 माह पहले विभाग द्वारा हैंडपंप खनन किया था। लेकिन उसे चालू करने में विभाग के आला अधिकारी नाकाम साबित हो रहे। जिसके कारण गांव वाले गंभीर पेयजल संकट के साथ-साथ आर्थिक परेशानी से भी घिरे हुए हैं।
इस समय जहां पूरा प्रशासन कोरोना की रोकथाम में जुटा हुआ है। वहीं ग्रामीण अंचल के लोग पेयजल की व्यवस्था में लगे हुए हैं। शासन ने कई साल पहले करोड़ों रुपए की लागत से नलजल योजना मंजूर कर दी। जिसका निर्माण भी हुआ लेकिन देखरेख के अभाव में इसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। शुरूआती दौर में ग्रामीणों ने अपनी समस्या से पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को अगवत कराया। लेकिन किसी ने भी ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और न ही कोई वैकल्पिक इंतजाम किए गए। गांव के राजू ठाकुर, अवधेश अवस्थी, पवन वुधौलिया, कपिल चौबे आदि ने बताया 6माह पहले पानी सप्लाई के लिए नलकूप खनन हुआ था, लेकिन ठेकेदार अभी तक उसे चालू नही करा पाए। विभाग को दोशी ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर शीध्र नलकूप चालू कराना चाहिए।
चार माह पहले इमलिया गांव में विभाग ने एक हैंडपंप का खनन कराया था लेकिन वह भी बंद हैं। जबकि गांव बाले दो हैंडपंप में सिंगल फेस मोटर डालकर पानी भरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ बोर व हैंडपंप ऐसे हैं जिनका पानी नीचे चला गया है। यदि इनमें सिंगल फेस मोटर डलवा दी जाए तो कुछ हद तक आसपास के लोगों की समस्या दूर हो सकती है। लेकिन इस ओर पंचायत प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। गांव की गुड़िया ठाकुर, मालती उइके, नन्नीबाई मरावी ने बताया नलजल योजना का सारा सरपंच सचिव खा गए। गांव में न वाटर सप्लाई हैं, और न ही पानी की सुमचित व्यवस्था है।
इनका कहना….पीने के पानी की समस्या हल हो जाएगी। पंचायत द्वारा सिंगल फेस मोटर का आवेदन करेली आफिस में जमा कराए।अभी की समस्या हल हो जाएगी। ठेकेदार द्वारा जब मोटर व अन्य उपकरण डाले जाएगें, उसके यह मोटर निकाल विभाग द्वारा निकाल ली जाएगी।श्रीनाग एसडीओपीएचई प्रभारी नरसिंहपुर।



