कुशलेन्द्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित।

नगर को किया गौरवान्वित।
गाडरवारा । नगर के साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव को विगत दिनों भोपाल में आयोजित एक भव्य समारोह में डाॅ. विजेन्द्र सनातक स्मृति राष्ट्रीय पुरूस्कार से उनकी कृति ‘‘सरयू के तट पर’’ को सम्मनित किया गया । अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन एवं श्रीमती सुमन चतुर्वेदी स्मृति ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में कार्यक्रम के अतिथि शैलेन्द्र सक्सेना, सैकेट्री एम.पी. इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन, ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार यतीन्द्र राही एवं अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. वीरेन्द्र सिंह ने शाल, श्रीफल, सम्मानपत्र, स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सरयू के तट पर जो भरत मिलाप प्रसंग पर लिखी गई है उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में देश के 18 साहित्यकारों का सम्मान उनकी उपलब्धियों पर किया गया। उल्लेखनीय है कि कुशलेन्द्र श्रीवास्तव को हाल ही में डाॅ. कुमुद टिक्कू श्रेष्ठ कहानी सम्मान 2020 जयपुर, एवं शब्द श्री सम्मान केन्दीय सचिवालय हिन्दी परिषद दीनदयाल नगर मण्डल भी प्रदान किया गया है साथ ही 7 मार्च को लखनऊ में युगधारा सम्मान समारोह में साहित्य सचेतक सम्मान दिया जाने वाला है । देश भर में पचास से अधिक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन कर चुके कुशलेन्द्र श्रीवास्तव को उनकी उपलब्धि पर साहित्यकारों ने बधाई एवं शुभकामनायें दीं।



