कोंहका नल-जल परियोजना से अधा दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई बंद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत कोंहका गांव के पास नर्मदा नदी किनारे संचालित कोंहका नल-जल परियोजना से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा चिन्हित गांव में पानी की सप्लाई बंद है,जिससे ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।बताया गया कि कोंहका नल-जल परियोजना से जिले के चिन्हित दो दर्जन से ज्यादा गांवों में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन इन दोनों आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में पानी की सप्लाई बंद है। मिली जानकारी अनुसार नल-जल परियोजना से कंचनपुर, तितराही,रसोई,खाम्हा,बुड़रूखी में पानी की सप्लाई की जाती है,लेकिन पिछले कई दिनों से इन आधा दर्जन गांव में परियोजना अंतर्गत पानी की सप्लाई बंद है, गांवों में पानी की सप्लाई बंद होने का कारण मैनेजमेंट व रखरखाव बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले के ग्रामीण अंचलों में जल संकट गहराने लगता है,नल जल योजना से पानी की सप्लाई गांवों में नियमित ना होने से सरकारी हैंडपंप पर लोगों की भीड़ लगती है, जबकि अधिकतर हैंडपंप इन दिनों भीषण गर्मी में बिगड़े हुए हैं।
– महिने में पन्द्रह दिन भी नहीं हो रही पानी की सप्लाई।
एक और नल-जल योजनाओं में लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके शासन के मंशानुरूप जिले के दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई की जा रही है,लेकिन मेंटेनेंस, रखरखाव व देखरेख के अभाव में कई गांवों तक पानी नहीं पहुंच पा रही, जिससे शासन की मांशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।ताजा मामला जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत कंचनपुर,तितराही,खाम्हा, बुड़रूखी ,रसोई गांवों में सामने आया है, जहां नल-जल योजना से पानी की सप्लाई बंद होने से गांव में जलसंकट गहराया हुआ है। कोविड-19 महामारी के बीच ग्रामीण पानी के लिए यहां वहां भटकते नजर आ रहे हैं, बावजूद पानी की व्यवस्था को लेकर पंचायत के जिम्मेदारों सहित विभागीय अमला द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा है। मामले के बाद पंचायत प्रतिनिधि भी कोरोना महामारी के दौरान पानी की सप्लाई व सार्वजनिक हैंडपंपों की सुधार कार्य करवाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
– पानी की सप्लाई बंद होने से गांवों में गहरा है जलसंकट।
गौरतलब है कि कोंहका नल जल परियोजना से इन दिनों अधा दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई बंद है, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी की वजह से घरों तक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही, जिसके चलते मजबूरन कोविड महामारी के बीच लोग घरों से निकलकर पानी के लिए यहां वहां भटकते हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि तितराही गांव में लगे अधिकतर सरकारी हैंडपंप खराब है, बावजूद गांव में संचालित नल जल योजना से पानी की सप्लाई करने में मनमानी की जा रही है।आरोप है कि गांवों में आए दिन नल जल योजना से पानी की सप्लाई बंद रहती है, जिससे इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है, गांव में लगे अधिकतर सरकारी हैंडपंप इन दिनों खराब पड़े हुए हैं व और कुछ हैंडपंप कम मात्रा में पानी दे रहे हैं।जिसे सुधार कार्य करने विभागीय अमला द्वारा कोई ठोस पहल नहीं कर रहा, जिससे गांव में जल संकट गहराया हुआ है और हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंपों को सुधार कार्य करवाने तथा गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हो रही।



