आबकारी विभाग की मिली भगत से शराब की हो रही है कालाबाजारी

छतरपुर। जिले में लॉकडाउन लगे होने के कारण देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें बंद होने के कारण उप्र की शराब जगह जगह बिक रही है। पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की भी इससमय बल्ले बल्ले हो रही है। मप्र की सीमा से लगे हुए उप्र के गांवों से यह शराब रात को लाई जाती है और छतरपुर जिले के सभी गांवों में ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। शहर के अंदर भी विदेशी मदिरा दोगुने दामों पर होम डिलेवरी हो रही है। मजेदार बात ये है कि जिला प्रशासन के द्वारा दुकानें बंद होने के बाद भी पूरे शहर में आखिरकार शराब कैसे उपलब्ध हो रही है। पूरा प्रशासन सब्जी बेचने वालों और छोटे दुकानदारों पर तो निगाह रहे हुए है परंतु शराब के ठेकेदारों के द्वारा ऊंचे दामों पर बेचे जा रही शराब पर कोई कार्यवाही आखिरकार क्येां नहीं की जा रही है। इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है



