स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्रा इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा आज दिनांक- 9/02/2024 को प्रातः 11:30 बजे प्राचार्य डॉ.ममता शर्मा के निर्देशन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ज्योत्स्ना झारिया एवं डॉ.जी.एस.मर्सकोले के मार्गदर्शन में मतदान – जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.ममता शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया ।
नगर पालिका चौराहा, मुख्य सड़कों से होते हुए जनपद चौराहा,सुभाष पार्क चौराहा , इतवारा बाजार से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में रैली का समापन हुआ। जिसमें सभी अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के स्वयंसेवकों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रासेयो स्वयंसेवकों के द्वारा मतदान जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए दफ्तियों पर मतदान जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदान हेतु जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.वन्दना जैन,प्रो.सुधा विकरोल,डॉ.नरेश नेमा,डॉ.स्वतंत्र त्रिपाठी मौजूद रहे । रैली में रासेयो स्वयंसेवक मानस गुप्ता , ब्रजेश चौधरी , विश्वास जाटव , हर्षित चौरसिया ,राशिका चौरसिया ,शिखा वर्मा ,श्रुति गुप्ता, नेहा चौधरी , नन्दिनि ठाकुर , अकांछा मेहरा , सविता ठाकुर आदि विद्यार्थीयों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाया।



