स्थापना दिवस की शाम नर्मदा तट पर दिखा खूबसूरत नजारा

डिंडोरी दर्पण। मंडला जिले से डिंडोरी जिले को विभाजन हुए अब पूरे 24 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन जिले में हालात ज्यादातर नहीं बदले हैं। अभी भी जिले में बेरोजगारी, मजदूरों का पलायन, विकास के कार्यों में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यालयों में कमिशन खोरी,शिक्षा से पिछड़ता क्षेत्र, आदिवासीयों का शोषण और पार्टी नेताओं के लुभावने वादे सहित अन्य प्रथा जिले में वर्षों से हावी है, जिससे पिछले 24 वर्षों में जिले के हालात ज्यादातर नहीं बदले।गौरतलब है कि 25 मई 1998 को मंडला जिले से अलग होने के बाद डिंडोरी जिले को मुख्यालय बनें अब पूरे 24 वर्ष पूरे हो चुके है। कल मंगलवार 25 मई स्थापना दिवस की शाम जिला मुख्यालय के नर्मदा तट पर खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जहां हर शाम भी तरह मुख्यालय के नर्मदा तट पर लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन इन दिनों कम संख्या में ही लोग नर्मदा तटों पर दिख रहे हैं। स्थापना दिवस पर जिले के लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया सहित अन्य के माध्यमों से एक दूसरे को बधाईयां दी है।



