नवयुवकों ने बड़े उत्साह के साथ कोविड-19 टीकाकरण में लिया हिस्सा

सिहोरा तहसील के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्ही सतधारा में जिला पंचायत जबलपुर सीईओ ॠजु बाफना, एसडीएम जेपी यादव, जनपद पंचायत सिहोरा सीईओ आशा पटले, नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम की एक टीम निरीक्षण करने पहुंची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्ही सतधारा में अब तक 450 लोगों को कोविड-19 बैक्सीन लगाया गया। जिला पंचायत सीईओ ॠजु वाफना ने स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए बताया कि उचित मूल्य की दुकान विक्रेता , सिलेंडर सप्लायर, घर पर काम करने वाली बाई , किराना दुकान व्यापारी, सब्जी विक्रेता, दूध विक्रेता , कंपनी कर्मचारी व मजदूर , वाहन चालक, होटल स्टाफ, साइट मजदूर, शिक्षक, बैंक कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, हेयर सैलून, वर्करों को कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने के लिए प्रत्येक घर , मोहल्ला , गांव , में जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जाना चाहिए । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्ही सतधारा में 12 उप स्वास्थ्य केंद्र सम्मिलित किए गए हैं जिसमें कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने की प्राथमिक दी गई है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडीईओ उमेश तन्तुवाय, सरपंच पति मोनव्वर अली, सचिव गणेश गर्ग, सहायक सचिव सौरभ खान, विनीता कुशवाहा, अनीता कुशवाहा, विकास साहू ओमकार राय, कन्चन तिवारी, गुलाब राय , ललिता बालमिक टीकाकरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



