खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के विभिन्न संस्थानों में किया गया वृक्षारोपण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न संस्थानों सहित अन्य में पौधारोपण किया गया, साथ ही संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। गौरतलब है कि जिले में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों सहित अन्य के द्वारा पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया गया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने-अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधा लगाने की अपील की गई है। बताया गया कि जिले में पर्यावण संरक्षण को लेकर धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति जिले में लगातार कार्य कर रही हैं,कल विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में समिति के द्वारा ग्राम करौंदी में आंवले का पौधा रोपड़ किया गया। पौथा रोपण के दौरान समिति के सचिव व अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, सदस्य रोहित साहू,जतिन साहू,मनीष साहू,बलराम साहू,केशव साहू,कुशल किशोर बनवासी सहित लोग मौजूद रहे।

जन अभियान परिषद ने सफाई अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण-जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के आव्हान पर शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंकुर के तहत वायु-दूत एप्लिकेशन पर पंजीकृत पर्यावरण मित्रों के साथ मैं हूं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत आज गायत्री मंदिर परिषद में वृक्षारोपण किया गया। कल शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 10 जून तक पर्यावरण संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है। कल शनिवार को प्रथम दिवस मैं 30 पौधे लगाए गए,जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया, बाद में वृक्षारोपण किया गया तथा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रोपण किए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया गया। बताया गया कि कार्यकर्ताओं के द्वारा अभियान चलाकर सभी विकासखंडों में पौधे का रोपण किया गया है, 5 दिनों में जिला में 500 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह से पौधों का रोपण किया जा रहा है।संघ के कार्यकर्ताओं ने अपील कि है। महाकौशल प्रांत के द्वारा आवाहन किया गया है की प्रत्येक कार्यकर्ता 5 लोगों को टास्क के रूप में वृक्षारोपण कराएं एवं उन व्यक्तियों को भी 5 को ऐसे ही टास्क देकर वृक्षारोपण करने का आग्रह किया गया है जिसमें जिला संयोजक पवन बर्मन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह चंदेल प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लीला बनावल, जिला प्रमुख राहुल पाराशर, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख वर्षा बर्मन, कॉलेज मंत्री निदा खान ,काजल बर्मन ,करिश्मा बर्मन ,काजल रजक ,सुकन्या मानिकपुरी ,सुरेंद्र कुमार जन अभियान परिषद जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक गणेश राजपूत,मुख्य प्रबंधक गायत्री परिवार गायत्री शक्ति पीठ जिला समन्वयक सीआर अहिरवार एवं ओपी शर्मा , मनीष धुर्वे, आदित्य जैन एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88