आम के पेड़ में लटका मिला वृद्ध का शव,नहीं लग पाया कारणों का पता

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौआझिर गांव में शनिवार की सुबह एक वृद्ध का शव गांव से दूर आम के पेड़ में लटका हुआ दिखाई दिया,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी शाहपुरा पुलिस को दी गई ,मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। फिलहाल वृद्ध की मौत किन कारणों से हुई है, इसका स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल पाया है।बताया गया कि शहपुरा थाना अंतर्गत कौआझिर गांव में शनिवार को सुबह वृद्ध शंकर लाल बर्मन का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला।जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार देर शाम अपने घर से निकला था,लेकिन कल शनिवार को सुबह पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।



