अनूपपुर दर्पणजबलपुर दर्पणसिहोरा दर्पण

अघोषित बिजली कटौती एवं बढ़ती मंहगाई को लेकर राज्यपाल के नाम तहशीलदार को सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण सिहोरा नप्र। गोसलपुर में अघोषित बिजली कटौती व बढ़ती हुई मंहगाई को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अधिक अघोषित बिजली कटौती एवं अनाप-शनाप दिए जा रहे बिजली बिलों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजीव तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की सरकार है। विकास के नाम पर पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा,रसोई गैस महंगी, खाद्य तेल महंगा,किराया महंगा,और तो और बढ़े हुए बिजली के बिलों ने आम नागरिकों की कमर तोड़कर रख दी है। विकास के नाम पर रेलवे स्टेशन,बंदरगाह,बेचे एव फैक्ट्रियाया का प्राइवेटाइजेशन किया। भारत सरकार कर्ज के तले दबी नजर आ रही है। वहीँ राज्य सरकार कर्ज़ में डूबी हुई है। रुपया लगतार गिर रहा है। भारत की आर्थिक स्थिति नाजुक हालत में नजर आ रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है। पूरा देश बिकने की कगार पर खड़ा है। इस कार्यक्रम के दौरान -राजीव तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष ,मुकेश तिवारी ,मुन्ना सैनी ,प्रमोद शुक्ला,अजय चक्रवर्ती,संजीव तिवारी,हर्ष तिवारी,प्रकाश सेन,लाइक खान,अजीम खान,सदन झरिया, एहसान राजा,राजेश,शुभम पटेल,संदीप पटेल,के साथ साथ बड़ी संख्या में अन्य कार्यकताओं की उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88