जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वैक्सीनेशन ड्राइव: इतना बेहतरीन रिस्पॉंस मिला कि मंगाये गये एक्स्ट्रा डोज

जबलपुर। कोरोना महामारी से उपजे डर को कम करने एवं आम जनों को आसानी से वैक्सीन सुलभ कराने का जो प्रयास कोठारी ज्वेलर्स ने किया है, वो न केवल अनुकरणीय है,बल्कि उसे समाज के हित में एक बड़ा उदाहरण माना जाना चाहिये। कोठारी ज्वेलर्स से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये।  उक्ताशय के उद्गार आज कैंट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने सदर स्थित जैन दादाबाड़ी,लाल स्कूल के पास कुशल मंगल भवन में कोठारी ज्वेलर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैक्सीनेशन ड्राइव के अंतिम दिवस व्यक्त किये। वैक्सीनेशन ड्राइव कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी रत्नेश कुररिया के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित की गयी। श्री रोहाणी  वैक्सीनेशन ड्राइव स्थल पहुंचे और उन्होंने यहां के सभी इंतजामों की प्रशंसा की। इस दौरान  न केवल कोरोना प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन किया जा रहा था,बल्कि अन्य व्यवस्थायें भी दुरुस्त रहीं। इस बीच, जब श्री रोहाणी को ज्ञात हुआ कि वैक्सीनेशन ड्राइव में को-वैक्सीन के डोज कम पड़ गये हैं तब उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी से दूरभाष पर आग्रह कर को-वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराने की बात कही। अतिरिक्त डोज आने के बाद सभी नागरिकों को टीके उपलब्ध हो सके।

रोज लगे तीन सौ डोज-कोठारी समूह के संचालक आशीष कोठारी ने बताया कि 8 जून से 10 जून तक आयोजित इस वैक्सीनेशन ड्राइव में रोज तीन सौ डोज वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था कि लोगों का रिस्पांस ऐसा था कि डोज कम पड़ गये। श्री कोठारी ने बताया कि वे जल्दी ही अन्य जनहितैषी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे।

रंग लाई हमारी मेहनत-कोठारी समूह के डायरेक्टर आशीष कोठारी ने बताया कि वैक्सीनेशन ड्राइव के अच्छे इंतजामों की वजह से ही लोग बड़ी संख्या में आये, जो आयोजकों के लिये आत्मविश्वास बढ़ाने का कारण है। श्री कोठारी ने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने के लिये सभी को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88