साउंड स्पीकर लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक,झूठे भ्रम में ना पड़ने की कर रहे अपील

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत मुड़िया कला में ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बालरे, सचिव अजमेर सिंह धुर्वे, रोजगार सहायक इंद्र सिंह बालरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के द्वारा गांव में रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया, क्षेत्रों में फैली हुई अफवाहों से दूर रह कर सभी लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई, ताकि किसी को गंभीर समस्याओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें, उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान ना करें,क्योंकि ये लोग अपने व अपने परिवार को छोड़कर हमारे, हमारे परिवार के लिए दिन-रात से सेवाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के कुछ गांवों में टीकाकरण को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई गई, जिससे अब स्थिति यह हो गई की टीकाकरण अभियान को लेकर शासन प्रशासन स्तर से लोगों में जागरूकता लाने कार्यक्रमों के आयोजन करवाए जाने पड़ रहे हैं।



