जारी है महंगाई की मार,निद्रा में भाजापा सरकारः कांग्रेस प्रवक्ता
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा किप्रेट्रोल ,डीजल के दामों में भारी वृद्धि के कारण माल भाड़ा में वृद्धि से खाद्य तेल, प्याज ,फल, तिलहन , सब्जियों के दामों में जबरदस्त वृद्धि हुई है ।जमा खोर, मुनाफा खोर कि पौ बाहर है। शासन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। थोक महंगाई के बाद खुदरा महंगाई में भारी बढ़ोतरी लगातार जारी है ।व्यापारी जीवन उपयोगी दैनिक वस्तुओं का कृत्रिम अभाव बनाकर आपदा मैं अवसर उठा रहे हैं ।आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय के सरकारी आंकड़ों के अनुसार मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 12.94 प्रतिशत उच्चतम हो गई है। श्री कोष्टा ने कहा कि महंगाई का प्रमुख कारण पेट्रोल डीजल के दाम रिकार्ड स्तर पर जाना है। महंगाई आसमान पर है। लेकिन सरकार अपने मुनाफे में कमी करने को तैयार नहीं है ।केंद्र और राज्य सरकार से कांग्रेस मांग करती है कि महंगाई नियंत्रण हेतु पेट्रोल डीजल से एक्साइज ड्यूटी को कम करें । अन्यथा परिवहन की कीमतों में वृद्धि के कारण देश का पूरा व्यापार फिल्पकार्ड अमे जान, विल मार और जियो माल के पास चला जाएगा और स्थानीय बाजारों की आर्थिक स्थिति नगण्य हो जाएगी। श्री कोष्टा ने कहा कि भारत सरकार इस दोहरी नीति पर चलकर जनता को राहत पहुंचाने का अभिनय कर रही है । जीएसटी की नई नीति को अपरिपक्व बताते हुए सरकार से जानना चाहा कि पिछले 3 महीने से जब देश का आम आदमी मर रहा था लोगों के पास पैसे नहीं थे तब आक्सीजन, दवाई, इंजेक्शन ,एम्बूलेंस पर जीएसटी लदा हुआ था। आज जब इनकीआवश्यककता कम हो गई है तो जीएसटी हटा लिया गयाहै।अब देश की जनता को अपने प्राणों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन की जरूरत है तो वैक्सीन पर से जीएसटी नहीं हटाया गया है । इसी तरह पेट्रोल डीजल से एक्साइज ड्यूटी भी कम होना चाहिए। आखिर यह कौन सी नीति है? जब जनता को राहत की जरूरत है तब उस पर वजन डाला जा रहा है। और जब स्वाभाविक रूप से बाजार में खपत कम हो गई है तो उस पर से जीएसटी हटा लिया। यह दोहरी नीति देश के लिए और देश की जनता के कल्याण के लिए अनुकूल नहीं है।



