सिहोरा शिविल अस्पताल को राज्यसभा सांसद की ओर से ई रिक्शा एम्बुलेंस की सौगात

मनीष श्रीवास जबलपुर सिहोरा न्यूज़। जबलपुर सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 के शासकीय शिविल अस्पताल सिहोरा में राज्य सभा सासंद विवेक कृष्ण तन्खा की ओर से दी गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रदेश महा सचिव कांग्रेस के राजेश चौबे व आम जनता के सहयोगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल 100 बिस्तरों का हैं व इस अस्पताल के आसपास से लगे 500 से भी ज्यादा गाँव हैं जो सिहोरा सिविल अस्पताल में इलाज़ कराने आते हैं लेकिन उचित व्यवस्था न रहने के कारण अधिकत्तर मरीजों को जबलपुर मेडिकल अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जाता हैं । वहीँ पीड़ित मरीज को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं । सिहोरा खितौला नगर पालिका के कई वार्डों में रोड़ सकरी होने सेबड़ी एम्बुलेंस अंदर तक नहीं पहुंच पाती हैं । जिससे कि मरीज को अस्पताल ले जाने में समस्या उत्पन्न हो जाती हैं । इन सभी समस्याओं को देखते हुए हमारे राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने दो लाख सैतालिस हजार छ: सौ उन्नीस रुपये की लागत से ई रिक्शा एम्बुलेंस की सुविधा सिहोरा सिविल अस्पताल को उबलब्ध कराई गई । सिहोरा सिविल अस्पताल के सी एच एम ओ डॉ राघवेंद्र त्रिरपाठी ने राज्यसभा सांसद को धन्यवाद देते हुए जताया आभार । सिहोरा खितौला नगर वासियों को अस्पताल पहुंचने में अब होगी आसानी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी आसानी से निकल जायेगी ई रिक्शा एम्बुलेंस न ही होंगी ट्राफिक में कोई आ सुविधा ।



