जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

मझगवां पंचायत व कुर्रे आंगन बड़ी में लोगों का हुआ वैक्सीन टीकाकरण

जबलपुर/सिहोरा। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार वैक्सीन टीकाकरण का कार्य तो कर रही हैं वहीं जितने भी ग्राम पंचायत से लेकर तहसील कार्यालय क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं । वहां पर कुछ समय से वैक्सीन कम पड़ने से ग्राम पंचायतों के गरीब मजदूरों को वैक्सीन आने का इंतज़ार करना पड़ रहा है । जबकि प्रशासन ने जो भी शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है वह भी इस वैक्सीन कम पड़ने से परेशान नजर आए । मझगवां ग्राम पंचायत में 120 लोगों का किया गया वैक्सीन टीकाकरण जबकि कुछ लोग करते रहे वैक्सीन आने का इंतज़ार ।
यही हाल रहा ग्राम पंचायत कुर्रे की आंगन बाड़ी केंद्र का – बुधवार की सुबह से ग्राम पंचायत आंगन बाड़ी में मजदूर वर्ग के लोगों को वैक्सीन टीकाकरण चल रहा था । टीकाकरण चलते चकते यहाँ भी वैक्सीन खत्म हो गई ।जिससे कुछ लोगों को वैक्सीन आने का इंतज़ार करना पड़ा । जिसमें 50 लोगों का वैक्सीन टीकाकरण किया गया । पिछले अप्रैल माह से प्रशासन शासन के द्वारा निर्धारित वैक्सीन टीकाकरण का कार्य तो लगातार चल रहा है पर समय पर वैक्सीन न मिलना और पहुँचने से कई लोगों को इसके आने का इंतज़ार करना पड़ता है ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88