बिना प्रबंधक के चल रहा लैम्प्स आये दिन हो रही मारामारी

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ चारो ओर मैकलांचल पर्वतों से घिरा हरा-भरा खिला खिला पतित पावनी मां नर्मदा का उद्गम स्थल है यंहा पर सांसद,विधायक, मंत्रियों का गढ़ रहा है आज भी किसी से कम नही है किंतु एक कहावत है,दिया तले अंधेरा,इस कहावत को चरितार्थ करते यंहा के अधिकारी कर्मचारीयों ने सत्यापन कर दिखाया है। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ का लैम्प्स राजेन्द्रग्राम जो कि बीचोबीच स्थित है और सांसद के आने जाने के रास्ते मे ही पड़ता है एस डी एम पुष्पराजगढ़ के निवास के सामने ही है किंतु यंहा का भ्रस्टाचार किसी को दिखाई नही दे रहा है कई वर्षों से पदस्थ लैम्प्स प्रबंधक रामयश शर्मा ने मनमानी का दौर चलाते-चलाते आज 10 करोड़ रुपये की राशि अपने जेब के भर ली और यह सब सांसद विधायक चुपचाप देखते रहे जबकी कई बार मीडिया एवं अखबारों के सुर्खियों में लैम्प्स प्रबन्धक का मामला लगातार छाया रहा ताज्जुब की बात तो यह है कि जब हाई कोर्ट ने 10 करोड़ रुपये गबन किये जाने का आरोप सिद्ध कर दिया उसके वावजूद शासन प्रशासन ने 1 महीने बाद भी सुध नही लिया जिससे सिद्ध होगया की, अंधेर नगरी चौपट राजा।
आम जनता में हो रही मारा मारी-लैम्प्स राजेन्द्रग्राम में पदस्थ प्रबन्धक के खिलाप 420,409 ipc की धारा अपराध क्र.122/2020 का मामला थाना राजेन्द्रग्राम में पंजीबद्ध है जिसको अब हाई कोर्ट ने भी सिध्द कर दिया कि आरोपी के द्वारा 10 करोड़ रूपये की गई है किंतु आज तक आरोपी के खिलाप किसी प्रशासनिक अधिकारी ने कारवाही क्यों नही की जब हाई कोर्ट ने 17/05/2021 को आरोपी की याचिका को खारिज करते हुए लगे गबन के आरोप को सिद्ध कर दिया। इसकी भनक लगते ही आरोपी एक महीने से फरहार है जिससे लैम्प्स होने वाली गेंहू खरीदी,के साथ साथ किसानों को खाद बीज के लाले पड़ गए हैं लैम्प्स में कोई किसी का सूनने वाला अधिकारी कर्मचारी नही है आपस मे किसान लड़े मरे जा रहे हैं घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद भी कुछ हासिल नही होरहा है जिससे छोटी छोटी बातों को लेकर आपस के ही मारा मारी हो रही है।
पहले भी हो चुका है आंदोलन-लैम्प्स प्रबन्धक राजेन्द्रग्राम के मामले में पहले भी जयस संगठन एवं मीडिया ने कई बार मामले को प्रकाश में लाया है किंतू ऊपर बैठे सरकारी नुमाइंदे कुछ चांदी के सिक्कों की खनक के सामने बौने बने रहे जिससे प्रबन्धक को हौसले पे हौसले मिलता गया और जाकर उसने 10 करोड़ रुपये का गबन कर राजेन्द्रग्राम स्थिति बड़ा मकान,लैम्प्स में बनी दुकानों में 4 दुकान एवं टी वी इस का शो रूम अनूपपुर स्थित आलीशान मकान एवं सुजुकी का शोरूम एवं कई ट्रक कार और खरीद कर अपने एवं रिस्तेदारो के नाम कर लिए अपने दबदबा को कायम रखने के लिए एक महिला को नियम विरुद्ध सहायक लैम्प्स प्रबन्धक बना कई कर्मचारियों एवं पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे भी कराये हैं ताकि कोई
लैम्प्स प्रबन्धक के खिलाप आवाज न उठा सके ।



