नकली डीजल,पेट्रोल से गाड़ी हो रही सीज़

जबलपुर दर्पण संवाददाता। जबलपुर जिले के पाटन तहशील मे आने वाले एस्सार पम्प गुरु पिपरिया मे लगभग 15 से 20 % नकली डीज़ल पेट्रोल मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है। एस्सार पम्प के मालिक द्वारा सॉल्वेंट केमिकल थिनर और डीज़ल पेट्रोल का कलर मिलाकर लगभग 15 से 20 प्रतिशत नकली डीज़ल पेट्रोल बेचा जा रहा है। जिससे लोगो के वाहन खराब हो रहे है। पेट्रोल की टंकियो मे पानी निकल रहा है। इसी तरह नकली डीज़ल से कारों के इंजेक्टर सीज हो रहे है। जिससे गाड़ी बीच रोड पर खराब हो रही है। और लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। इसी पम्प से एक ग्राहक ने अपनी कार मे डीज़ल डलवाया फिर वह कार जबलपुर तक भी नही आ पाई लगभग 20 किलोमीटर चलने पर ही उस कार के डीजल इंजेक्टर सीज हो गए। इस पम्प मे आय दिन शिकायत मिलती रहती है। नकली डीज़ल,पेट्रोल एवं नाप मे गड़बड़ी इस पेट्रोल पंम्प मे आम बात है। इस पम्प की सेल कम होने का कारण भी यही है इस पम्प मे लोग,मजबूरी में ही डीज़ल पेट्रोल लेना पसद करते हैं।भारत सरकार की गाईडलाईन का पालन करना उचित नही समझते पम्प संचालक, इस पम्प मे मौलिक जरूरी सुविधाएं होते हुए भी नही है। ना पम्प मे पीने के साफ पानी की व्यवस्था ना ही टॉयलेट की व्यवस्था ना ही गाड़ियों में हवा डालने की व्यवस्था जबकि यह पम्प बिज़नेस एस्सार ऑयल लिमिटेड कम्पनी के द्वारा इनको डीलर बनाया गया है। यह रूस के रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली एस्सार ऑयल लिमिटेड का भारतीय बाजार मे अपनी अलग कॉरपोरेट पहचान है। और उनके डीलर कम्पनी का नाम खराब करने को आतुर है। जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन के अलावा एस्सार ऑयल लिमिटेड कम्पनी के अधिकारियों द्वारा इस पंप द्वारा दिये जाने वाले डीज़ल पेट्रोल की गुणवत्ता और जरूरी मूलभूत सुविधाओं की जांच करनी चाहिए यदि किसी भी तरह की लापरवाही निकलती है तो इस पंप में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए यही प्रशासन से मांग क्षेत्रीय लोगों की भी।


