डिंडोरी जिला अस्पताल के शुलभ शौचालय में नहीं बदले हालात, पानी के अभाव में फैली गंदगी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के जबलपुर बस स्टैंड के पास स्थित जिला अस्पताल में बनाए गए सार्वजनिक शुलभ शौंचालय में अव्यवस्था हावी है। आरोप है कि सार्वजनिक शौचालय में ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही साफ सफाई रखने के लिए कोई समुचित प्रबंध, जिससे पूरे शौचालय भवन से बदबू मार रही है। गौरतलब है कि शौंच करने के लिए बनाए गए कमरे गंदगी से पटी पड़ी है, कारण कि शौचालय में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कमरों के अंदर पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से शौचालय के अंदर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है, जिससे लोग शौचालय का उपयोग भी नहीं कर पा रहे।
शौंच करने के लिए यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं परिजन।
गौरतलब है जिले के दूरस्थ गांवों से जिला अस्पताल मरीजों के साथ पहुंचे परिजनों को सुबह-शाम शौंच के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। लाखों रुपए की लागत से बनाई गई सर्वजनिक शौचालय से लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, लम्बे समय से शौचालय में अव्यवस्थाएं हावी है। बताया गया कि सार्वजनिक शौचालय की देखरेख व सुरक्षा के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए हैं, जिससे शौचालय के अंदर चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द जिला अस्पताल के सार्वजनिक शौचालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग की है। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने जिला अस्पताल के सार्वजनिक शौचालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर पिछले अंक में ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, बावजूद जिम्मेदारों द्वारा मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया, जिससे अभी भी कमरों के अंदर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है।



