विनोद दुबे जन परिषद के रीठी चैप्टर के अध्यक्ष मनोनीत

कटनीदर्पण। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रकाश प्रलय एवम् प्रांतीय सह सचिव श्री आशीष सोनी की अनुशंसा पर चेयरमैन एवम् पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने विनोद दुबे को जन परिषद के रीठी चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 31 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर सात अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। क्या उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है।श्री दुबे के मनोनयन पर ,उनके इष्ट मित्रो सहित क्षेत्रीय जनो समाज सेवियों एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाईयां प्रेषित की हैं।



