कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

चरी ग्राम के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव , पुलिस ने कराई शिनाख्त और लिया जांच में

कटनी दर्पण।  ग्राम चरी कोटवार अनिल कुमार दहिया द्वारा मंगलवार को सुबह 9:00 बजे थाना प्रभारी कैमोर को मोबाइल पर सूचना दी कि ग्राम चरी अंतर्गत सतना जिले की सीमा से लगे हुए गोकुल चौधरी के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन द्वारा अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर अज्ञात युवक आसपास के ग्राम वासियों से पूछताछ कर शिनाख्त के लिए प्रयास किए गए। पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी के निर्देशन में वरिष्ठ वैज्ञानिक वैज्ञानिक अधिकारी जबलपुर , डॉक्टर सुनीता तिवारी एवं प्रभारी एसडीओपी विजयराघवगढ़ सीएसपी कटनी शशिकांत शुक्ला द्वारा घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया । पुलिस को शीघ्र ही अज्ञात मृतक की शिनाख्त करने में सफलता प्राप्त हुई। मृतक दादू उर्फ मानसिंह पिता अच्छे लाल गौड़ उम्र करीब 25 साल निवासी ग्राम मझगवां थाना बड़वारा कटनी का होना पाया गया । जो विगत दो-तीन माह से सतना जिले की भटूरा से भदनपुर तक बन रही 19 किलोमीटर की सड़क में पडरेही मोड़ के पास पुलिया निर्माण के कार्य में मिस्त्री का काम करता था एवं ठेकेदार दिलीप सिंह ठाकुर निवासी सलारपुर स्लीमनाबाद के साथ काम कर रहा था। मृतक के परिजनों के आने के उपरांत शवपंचनामा कार्यवाही के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मृत्यु संदिग्ध होना पाई गई है , जिसको सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से रक्तस्राव हुआ है । पुलिस द्वारा मामला जांच में लेकर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक निर्माणाधीन पुलिया के पास बनी हुई टपरिया में ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था । मृतक दादू राम गौंड के साथ काम करने वाले लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जाकर हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88