कंट्रोल रूम प्रभारी का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। संपूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल द्वारा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम प्रभारी उमाशंकर अवस्थी जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान अध्यक्ष शशांक ने पुष्पगुच्छ भेंट किया।
अध्यक्ष जी ने बताया की अवस्थी जी कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। अवस्थी जी को दो कलेक्टरों से सम्मानित भी किया गया है। अपनी समाज सेवा में वह हमेशा अग्रसर रहे हैं, और अनेक समाज सेवा का कार्य किया करते हैं। जबलपुर दर्पण समाचार के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न हुआ। अवसर पर अध्यक्ष शशांक जी ,मुख्य सचिव सौरभ पंडा ,दिव्यांशी मित्तल, हर्षिता वर्मन, वंशिका वर्मन, प्राची बर्मन, एकता आदि ने एक साथ सम्मानित किया।



