एल्गिन हाॅस्पिटल में नवजात बालिका के लिए कपडे, खिलौने व झूला लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी अधारताल शैलेष मिश्रा ने बताया कि दिनाॅक 1-7-21 को सूचना मिली कि अधारताल तालाब के किनारे कुंड के पास नवजात शिशु जीवित अवस्था मे पडी है। तत्काल थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ के साथ एसआई बहुनिया पहुंचा कर देखा तो एक नवजात शिशु (बालिका) मिली, जो नीली बनियान पहने है एव लाल चुनरी मे लिपटी हुई थी जो 1-2 दिन पूर्व पैदा होना प्रतीत हो रही थी जिसे तत्काल एल्गिन अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया। ,
नवजात शिशु का जन्म छिपाने की गरज से अज्ञात माता पिता के द्वारा नवजात शिशु को जीवित अवस्था में असुरक्षित तालाब के किनारे छोड़ना पाये जाने पर धारा 317 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात माता पिता की तलाश जारी है।
वहीं दिनाॅक 2-7-21 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) नवजात बच्ची को देखने एल्गिन अस्पताल पहुंचे।



