पंचम नाथ को बनाया डिंडोरी संत समाज मंडल का जिलाध्यक्ष

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के संत समाज मंडल का अगला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पिछले दिनों की बैठक में संतों ने कर दी है। बताया गया कि जिले भर के दर्जनों साधु संतों की बीच सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर खरगहना आश्रम में रह रहे पंचम नाथ को संत समाज मंडल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि कुकर्रामठ ऋणमुक्तेश्वर मंदिर आश्रम के संत नर्मदा नंद महराज के ब्रह्मलीन हो जाने के बाद संत समाज मंडल का अगला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर संयस बरकरार था, लेकिन अब संत समाज मंडल का अगला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति शुक्रवार को हुई बैठक के बाद कर दी गई है। इसी तरह संत समाज मंडल का जिला मंडल सचिव दिवाकर पुरी महराज हनुमान टेकरी को बनाया गया है,उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवगिरी किकरझर घाट वाले बाबा को दी गई है तो कोषाध्यक्ष सूरज नाथ जोगी टिकरिया को बनाया गया है,मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सुखदेव गिरी महाराज सिद्ध टेकरी डिंडोरी को दी गई है व उप सचिव का प्रभार कमल दास जी महराज को सौंपी गई है। नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को सामाजिक कार्य में सहभागिता,धर्म का प्रचार व सनातन धर्म प्रति लोगों में विश्वास पैदा करने को कहा गया है।



