रपटा पुलिया में 20 फिट चौड़े दरार ,गुडवत्ता के चलते कई लाखों की चढ़ गई बलि

जबलपुर/सिहोरा न्यूज़। जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र सिहोरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अल्गोड़ा में रेगुलेटर पुलिया में एक वर्ष से भी अधिक समय हो जाने पर भी नहीं हुआ सुधार कार्य कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना जान कर भी सब बने अनजान । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत निवासी जवाहर प्रसाद बर्मन पिता पुन्नूलाल उम्र 88 साल बुर्जुग ने बताया कि इस बात की जानकारी ग्राम पंचायत से लेकर सभी अधिकारियों तक हैं लेकिन इस प्रकार की समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है । जबकि इस क्षतिगस्त पुलिया से 40 से 50 गांव के लोगों का रोजाना आना जाना लगा रहता हैं । देखा जाये तो ग्राम पंचायतों में जब भी किसी समस्या को लेकर बात कही या बताई जाती हैं तो न सचिव ध्यान देते हैं न ही ग्राम सरपंच जिससे कि कोई भी समस्या जब तक अधिक गम्भीर नहीं हो जाती हैं तब तक कोई भी सुविधाओं का कार्य नहीं किया जा हैं।
ग्राम निवासी ने ये भी बताया है कि तीन वर्ष हो गये हैं अभी तक एक भी ग्राम सभा तक नहीं लगाई गई ।जो पहले ग्राम पंचायत में ग्राम सभा लगने के पहले सूचना दी जाती थी और ग्राम कोटवारों से रजिस्टर में नाम वाइये नाम के लोगों के साइन करवाये जाते थे । अब सभी काम केवल खाना पूर्ति से हो जाते हैं। इस पुलिया से मोटरसाइकिल सवार से लेकर बड़े बड़े हाइवा ट्रक तक रोजाना सुबह शाम निकलना रहता है साथ ही रात्रि के समय कई लोगों की मोटरसाइकिल इस मे जाकर घुस गए और तो और पिछले कुछ दिनों पहले ऑटो रिक्शा चालक इस दरार में पड़ जाने से ऑटो रिक्शा पलट गया था जिससे सिहोरा खितौला निवासी को गम्भीर चोटें आई थी।
ररेगुलेटर पुलिया में इस बारिश में हो सकता हैं कोई बड़ा हादसा – देखा जाये तो इस रपटा पुलिया में से 40 से 50 गांव के लोगों का रोजाना आना जाना पड़ता हैं वहीँ खनिज परिवहन के लिए बड़े बड़े हाइवा और ट्रैक्टर ट्रॉली रात दिन लोड हो कर निकलते हैं । साथ ही शासन प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ी भी इस क्षेत्र से गुजरती हैं फिर भी इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं है । जब कोई बड़ी दुर्घटना होंगी तब अधिकारी भी दिखेगें और राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी । अभी तो लोग डर डर यहाँ से निकलते हैं ।
पांच वर्ष पहले ही किया गया था इस रपटा रेगुलेटर पुलिया का नवीनीकरण – गाँव के कुछ लोगों ने बताया कि 5 वर्ष पहले 6 लाख रुपये लगभग की राशि से इस रपटा पुलिया का नवीनीकरण किया गया था जो आज गुडवत्ता के चलते इसकी हालत सामने नजर आ रही हैं ।अब हम लोगों के साथ राहगीरों आने जाने वालों का भगवान ही एक मात्र सहारा है।



