कूंड़ा गांव में भेदभाव पूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से लामबंद हुए ग्रामीण,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग पर कुछ कथित ग्रामीणों द्वारा कब्जा करके छोटा मोटा व्यवसाय कर जीवन यापन किया जा रहा है। बताया गया कि बेतहाशा अतिक्रमण होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही था, पंचायत स्तर के कई शासकीय कार्य भी प्रभावित होता नजर आ रहा था। समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की मांग के बाद शासन प्रशासन द्वारा गांव के चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की गई है, शासन की कार्यवाही को गांव के कुछ ग्रामीण एकतरफा कार्रवाई बता रहे हैं।मामले को लेकर लामबंद ग्रामीण कल मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां काफी देर तक मुख्य द्वार में ग्रामीणों की भीड़ भाड़ बनी रही, बाद में कलेक्टर के नाम पत्र सौंपने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भेदभाव पूर्ण बदले की भावना से अतिक्रमण हटाया गया है, जबकि अन्य शासकीय स्थानों से अभी भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को बंद कर दी गई। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पार्टी नेताओं से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
– अतिक्रमणकारियों से बदसलूकी करने का वीडियो हुआ वायरल।
डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग पर बेतहाशा अतिक्रमण करने से यातायात प्रभावित होने के साथ साथ पंचायत स्तर के कई तरह के कार्य प्रभावित हो रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों की मांग के बाद पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचे डिंडोरी तहसीलदार द्वारा कथित अतिक्रमणकारियों से बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि तहसीलदार साहब को इस तरह से गुस्सा आया कि एक अतिक्रमणकारी की हाथ पकड़कर जेल भेजने की धमकी देने लगे, जबकि अन्य अतिक्रमणकारियों को कुछ नहीं बोला गया। दर्जनों लोगों के बीच में तहसीलदार द्वारा की गई अभद्रता को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता,घटना के बाद पीड़ित के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। फिलहाल मामले को लेकर वायरल वीडियो को लेकर डिंडोरी तहसीलदार का कोई सार्वजनिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। डिंडोरी तहसीलदार द्वारा की जा बदसलूकी के वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार नहीं करता।



