मझगवाॅ स्कूल में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता किया आयोजित

सिहोरा जबलपुर दर्पण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिविल कोर्ट सिहोरा के द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य पर आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मझगवां में निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता – नारीसशक्तिकरण, हमारा संविधान, विश्व शिक्षा दिवस,बाल-विवाह, चित्रकला प्रतियोगिता – नारी सशक्तिकरण, बाल-श्रम,बेटी एक स्वरुप अनेक, बाल-विवाह,निबंध प्रतियोगिता में 20 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया ।शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मझगवां पर्यवेक्षक कविता मेम , प्राचार्य बीएल बागरी,पीएलव्ही राजेश कुमार कुर्मी के द्वारा निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई।



