डिजिटल तौर पर ठगी करने के मामले जिले में लगातार आ रहे हैं सामने

जिले भर में आए दिन डिजिटल तौर पर ठगी करने के मामले लगातार आए दिन सामने आते ही रहते हैं, जहां भोले भाले लोगों से ठगी कर लाखों रुपए लूट रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के अधिकांश गांवों में जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है, जिससे कई लोग अभी भी ठगी का शिकार हो रहे हैं, पुलिस भी इन ठगों तक नहीं पहुंच पा रही, जिससे लगातार फर्जी तरीके से डिजिटल तौर पर ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बताया गया कि जिन मोबाइल नंबरों का उपयोग ठगी करने के लिए किया जाता हैं बाद में इन्हीं इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर बंद हो जाते हैं,जिनकी सही लोकेशन भी पता नहीं चल पाती, जिससे लाखों रुपए की ठगी करने में ठग कामयाब हो रहे हैं। पैसों की ठगी के शिकार लोगों की मानें तो लुभावने मैसेज भरा लिंक भेज कर पहले तो ठग लॉटरी सहित अन्य ईनाम फसने का तरीका बता कर कुछ पैसे जमा करने की बात कहकर ठगी करने का तरीका अपनाते हैं, तो कहीं कहीं फर्जी दोस्त बनकर डिजिटल तौर यूपीआई आईडी पूछकर फोन प्ले से राशि ट्रांसफर करवा लेते हैं। लगातार फर्जी तरीके से ठगी करने के मामले को लेकर पुलिस भी आए दिन जन जागरूकता अभियान चलाती है।



