अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझौली के इंद्राणा में लापता युवक का नग्न अवस्था में मिला शव

यह मामला मझौली थाना के अंतर्गत आने वाली इंद्राणा चौकी अंतर्गत आने वाले गौरा नेगई गांव में मंगलवार सुबह एक लापता युवक का तीन दिन पुराना शव नग्न हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव बुरी तरह डिकॉम्पोज़ हो गया था। संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।रविवार से लापता था युवक।

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम गोरा नेगई निवासी  दिनेश कोल 22 वर्ष  रविवार की शाम से घर से लापता था। परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे के लगभग मृतक के पिता बसोरी कोल अपने बेटे को ढूंढते हुए घर से कुछ ही दूरी पर वन विभाग के प्लांटेशन के पास पहुंचे वहां पर चौकीदार के लिए बने एक पुराने खंडहर नुमा कमरे में उन्हें अपने बेटे दिनेश कोल का शव नग्न हालत में मिला उन्होंने तुरंत इसकी सूचना इंद्राणा पुलिस चौकी को दी।

गांव के ही 3 युवकों के साथ आखिरी बार शाम को देखा गया था युवक-सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दिनेश का शव नग्न हालत में खंडहरनुमा कमरे में पड़ा था पास में ही उसके कपड़े भी पुलिस को मौके से मिले हैं। युवक का शव करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में बड़ी बुरी तरह डीकंपोज हो चुकी थी। बताया जाता है कि युवक मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच में यह भी बात सामने आई है कि दिनेश रविवार शाम को अपने ही गांव के तीन युवकों के साथ आखरी बार देखा गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या तो नहीं की गई। फिलहाल इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

मौके पर पहुंची एसएफएल टीम –घटना के बाद मौके पर एसएफएल की टीम पहुंची जिसने घटनास्थल के आसपास के आवश्यक नमूने जांच के लिए एकत्र किए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मझौली मर्चुरी भिजवा दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

इनका कहना
गौरा नेगई गांव का रहने वाला युवक रविवार से लापता था। लापता युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर वन विभाग के प्लांटेशन के लिए चौकीदार के लिए बने एक खंडहर नुमा मकान में नग्न हालत में मिला है। युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।
एस एल चौधरी, चौकी प्रभारी इंद्राना

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88