शिक्षा मंत्री के दौरे पर हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो कांग्रेस ने किया पुतला दहन की अपील

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों सोमवार को जिले के प्रभारी व उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के डिंडोरी दौरे के दौरान जिले में भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों में हुई राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कल मंगलवार को जहां भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले में सफाई दी,तो वही जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 21 जुलाई को नगर, जनपद, क़स्बा सहित गांवों में जिला प्रशासन व भाजपा मंत्री के खिलाफ भेद भाव पूर्वक रवैया के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन करने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की है। सोमवार को हुई राजनीतिक घटनाक्रम का मामला इस कदर तूल पकड़ा की भोपाल स्तर में बात होने लगी, तभी भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में सफाई देने के लिए कल मंगलवार को 11:00 बजे से भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया, जहां विधायक ओमकार मरकाम को नौटंकीबाज बताया गया है। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इससे पहले भी पूर्व मंत्री श्री मरकाम भाजपा के कई कार्यक्रमों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन कर मीडिया की सुर्खियां बटोर चुके हैं। जिसकी बानगी पिछले दिनों के कार्यक्रमों के दौरान देखने को मिली, जहां विधायक मरकाम मंत्री से मिलने की जिद पर कुछ इस कदर से अंड़े की सड़कों में उतरकर प्रदर्शन तक करना पड़ गया, जिससे काफी समय तक सड़क मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई।



