बढ़े बिजली बिल के विरोध में कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

कटनी दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर बिजली बिलो में की जा रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ सहित बिजली यूनिट की बढ़ी कीमतों, मनमाने बिजली बिल, बिजली कटौती के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया।
वहीं कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी हाथों में लालटेन लेकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विद्युत मंडल का घेराव किया गया। इस दौरान कांग्रसियों बढ़े हुए बिजली बिलो की होली जलाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुचे थे। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस जन अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग के दफ्तर में घुसने और अधिकारियों से बात करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने कांग्रेसजनों को रोकने के लिए दमकल वाहन से पानी बौछार की जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार तानाशाह हो चुकी है। पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था चौपट हो चुकी है, बिना रीडिंग के ही हजारों रुपए के बिजली बिल उवभोक्ताओ को थमाए जा रहे है। आम आदमी बिजली कटने के डर से अपना मजबूरी वश बिजली बिल भरने को मजबूर है। और विद्युत विभाग की तानाशाही सह रहा है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता आगामी नगरीय निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार हो चुकी है।
प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति-रामनरेश त्रिपाठी, प्रियदर्शन गौड़, करन सिंह चौहान, राकेश जैन कक्का,पंकज गौतम, मौसूफ़ अहमद एडवोकेट, राकेश द्विवेदी गुड्डू, रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, मनोज गुप्ता, माया चौधरी, हेमलता शर्मा, दानिश अहमद, पुरुषोत्तम गौतम, श्याम पाहुजा, राजा जगवानी,रौनक खंडेलवाल, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया,राजेश जाटव, राजकिशोर यादव, सतवीर भाटिया,वसीम जाफर, प्रेमलाल रजक, अहमद कुरैशी, शनि, सलमान खान, संदीप यादव गुड्डू, मंजू निषाद, रजनी वर्मा, शोभा मंगलानी, मंजू मिश्रा, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा सहित अन्य की उपस्थिति रही।



