डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसान कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखपुर के किसान एक निजी कृषि दुकानदार से नींदा नाशक दवा का छिड़काव करने के बाद सोयाबीन की लगभग 40 एकड़ भूमि में बोई गई फसल प्रभावित हो गई है। मामले के बाद मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी डिंडौरी के जिला अध्यक्ष रेवा झारिया ,जिला कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई. टी. सेल जिला अध्यक्ष इंजी. प्रथ्वी झारिया व पीड़ित किसानों के साथ कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। किसानों ने बताया कि उनके दवा का छिड़काव करने से लगभग 40 एकड़ खेतों में पक रही सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई हैं। आरोप है कि नींदा नाशक दवाई गोरखपुर के एक निजी कृषि दुकान से खरीद कर उपयोग किया गया था, दुकान दार ने किसानों को भ्रमित कर धान में बड़ रहे खरपतवार नाशक दवा टोपमिक्स का छिड़काव करने के लिए दिया गया। दुकानदार द्वारा किसानों को भरोसा भी दिलाया कि यह दवा सोयाबीन में उग रहे नीदा को भी नष्ट कर सकती है, दवा का छिड़काव और बहुत से लोग भी कर चुके हैं। जानकारी के अभाव में किसानों ने दवा का छिड़काव सोयाबीन के खेत में कर दिया, दवा छिड़काव के कुछ दिनों बाद ही लगभग 40 एकड़ खेत में लगी सोयाबीन की फसल धीरे – धीरे नष्ट व जलने लगी। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले दिनों किसानों की समस्या को खबरों में प्रमुखता से प्रकाशित किया था,अब कांग्रेस कमेटी ने किसानों से मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88